BTC Shikshak Samayojan News - समायोजन नहीं तो आमरण अनशन

BTC Shikshak Samayojan News 08 June 2015 समायोजन नहीं तो आमरण अनशन

इलाहाबाद (ब्यूरो)। विशिष्ट बीटीसी, बीटीसी 2004, 2007, 2008 प्रशिक्षण प्राप्त एवं टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने समायोजन की मांग को लेकर आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि कोर्ट के आदेश के बाद भी उन्हें तैनाती नहीं मिल रही है। विशिष्ट बीटीसी संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने घोषणा की कि सरकार ने यदि उनकी मांगें नहीं सुनी तो वह होईकोर्ट के पास अंबेडकर मूर्ति के नीचे आमरण अनशन करेंगे।समायोजन नहीं तो आमरण अनशन

इलाहाबाद (ब्यूरो)। विशिष्ट बीटीसी, बीटीसी 2004, 2007, 2008 प्रशिक्षण प्राप्त एवं टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने समायोजन की मांग को लेकर आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि कोर्ट के आदेश के बाद भी उन्हें तैनाती नहीं मिल रही है। विशिष्ट बीटीसी संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने घोषणा की कि सरकार ने यदि उनकी मांगें नहीं सुनी तो वह होईकोर्ट के पास अंबेडकर मूर्ति के नीचे आमरण अनशन करेंगे।

UP 72825 Primary Training News 08 June 215 - Absent Trainee have been questioned

सैद्धांतिक प्रशिक्षण के दौरान केंद्र से बिना सूचना के नदारद 14 प्रशिक्षु शिक्षकों से जवाब तलब किया गया है। दो दिनों में गायब प्रशिक्षु शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब संतोषजनक न होने और समय के अंदर जवाब न देने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों का उस अवधि का प्रशिक्षण निरस्त कर दिया जाएगा। प्रशिक्षण में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। डायट प्राचार्य/बीएसए जय सिंह ने शनिवार को बताया कि ब्लाक संसाधन केंद्र पचपेड़वा का बीते दिन औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु ज्ञानेन्द्र कुमार चतुर्वेदी 4 व 5 जून को, कमरुल हुदा, प्रभंजन प्रताप सिंह, सुलक्षणा यादव, रेखा राय व रविकुमार 5 जून को, ज्योत्सना यादव एक से पांच जून तक, विजय प्रकाश एक, तीन व पांच जून को, धर्मेंद्र कुमार पांडेय 3 से 5 जून तक, विनय तिवारी, शैलेन्द्र कुमार जायसवाल, राम गिरीश, रवीन्द्र रजक व सौरव पांडेय एक से पांच जून तक अनुपस्थित पाए गए हैं। इन सभी प्रशिक्षु शिक्षकों को अनुपस्थित रहने का जवाब दो दिन के अंदर केंद्र प्रभारी/खंड शिक्षाधिकारी पचपेड़वा के माध्यम से हर हाल में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। संतोषजनक स्पष्टीकरण निर्धारित समय के अंदर उपलब्ध न कराने पर संबंधित प्रशिक्षु शिक्षक का प्रशिक्षण निरस्त कर कार्रवाई की जाएगी। बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी पचपेड़वा उदयभान यादव को निर्देश दिया है कि प्रशिक्षु शिक्षकों के उपस्थिति का रजिस्टर अनुभागवार बनाकर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। प्रशिक्षु शिक्षकों को प्रशिक्षण अवधि में पेयजल के साथ बिजली न रहने पर कमरे में जनरेटर से पंखों का संचालन हर हाल में कराएं। बिना सूचना के नदारद रहने पर बीएसए ने की कार्रवाई जवाब संतोषजनक न मिलने पर प्रशिक्षण निरस्त करने की चेतावनी 

UP Rajaswa Lekhpal Bharti Vigyapan 2015 from 15 June

UP Rajaswa Lekhpal Bharti Vigyapan will be available from 15 June 2015
राजस्व लेखपाल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 जून से शुरू होने के चलते जिलों से विज्ञापन निकालने की कार्यवाही 15 जून से शुरू होगी। पहले ये विज्ञापन शनिवार तक जारी करने के निर्देश दिए गए थे। राजस्व परिषद ने लेखपाल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 22 जून से 22 जुलाई तय की है। परिषद के एक अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत में अभी काफी समय है। साथ ही जिलों में खाली पदों का आरक्षणवार ब्यौरा भी जुटाया जा रहा है। ऐसे में जिलाधिकारियों को 15 जून से विज्ञापन निकालने की कार्यवाही शुरू करने को कहा गया है। जिलों को विज्ञापन के प्रारूप भेज दिए गए हैं। डीएम उस प्रारूप पर सूचनाएं जुटाकर विज्ञापन निकालने का काम करेंगे। कई जिलाधिकारियों ने बताया कि वे 15 जून को विज्ञापन निकालेंगे। 22 जून से 22 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

दो साल बाद भी स्कूलों में मानक अधूरे

लखनऊ (ब्यूरो)। पहली अप्रैल से बेसिक शिक्षा विभाग का नया शैक्षिक सत्र चालू हो गया। लगातार दूसरे शैक्षिक सत्र में ऐसा हुआ जब मानक विहीन स्कूलों पर विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है।
आरटीई के अनुसार एक जुलाई 2013 के बाद बगैर मानक पूरा किए कोई भी स्कूल नहीं चल सकता। इसके बावजूद मानक विहीन स्कूलों पर ताला डालना तो दूर अभी तक शिक्षा विभाग राजधानी में मानक विहीन स्कूलों की संख्या तक नहीं जुटा सका है।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अनुसार छह वर्ष से लेकर 14 वर्ष आयु तक के सभी बच्चों को निशुल्क शिक्षा का अधिकार है।
हर एक किलोमीटर के दायरे में प्राथमिक और तीन किलोमीटर के दायरे में उच्च प्राथमिक स्कूल होना अनिवार्य है।
इनमें सभी मानक पूरे होनेचाहिए।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारीप्रवीण मणि त्रिपाठी ने कहा कि स्कूलों को नोटिस जारी की जा रही है।
फिलहाल ए ओर बी एल्फाबेट से शुरू होने वाले स्कूलों को नोटिस जारी की गई है।शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अनुसार जुलाई 2013 के बाद मानक विहीन स्कूलों पर रोक

UP TET 2014 Exam will be held on 27 August 2015

UP TET 2014 Exam will be held on 27 August 2015 the date has been declared by Sachiv Pariksha Niyamak Pradhikari ( TET 2014 kab hoga - date of TET 2014 examination has been announced officially