Uttar Pradesh Lok Sewa Ayog (UPPSC) Recklessness June 2015: इंटरव्यू में शामिल किए बिना ही नंबर दे दिए गए

Uttar Pradesh Lok Sewa Ayog (UPPSC) recklessness matter Latest News June 2015 - one of the Lower subordinate 2009 batch candidates have been awarded marks without appearing for interview. 
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का विवादों से नाता टूटता नहीं दिख रहा। अनियमितता तथा लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। लोअर सबऑर्डिनेट-2009 के एक अभ्यर्थी को इंटरव्यू में शामिल किए बिना ही नंबर दे दिए गए हैं। इतना ही नहीं उसे कटऑफ से अधिक अंक मिलने के बावजूद साक्षात्कार के लिए क्वालीफाई नहीं कराया गया। आयोग ने यह जानकारी आरटीआई के तहत दी है। यह जवाब मिलने के बाद अभ्यर्थी ने आयोग को रजिस्टर्ड डाक भेजकर साक्षात्कार में शामिल नहीं करने का कारण पूछा है। बरेली के ओम प्रकाश ने बताया कि उन्हाेंने लोअर सबऑर्डिनेट-2009 मुख्य परीक्षा दी थी लेकिन उनकी मार्कशीट नहीं आई। उन्होंने आरटीआई के तहत मार्कशीट की मांग की तो चौंकाने वाले जवाब मिले। उन्हें मुख्य परीक्षा के साथ साक्षात्कार में मिले अंक का विवरण भी दिया गया है। आरटीआई के तहत मिली मार्कशीट के अनुसार ओम प्रकाश को मुख्य परीक्षा में 235 अंक मिले हैं। जबकि, उनकी श्रेणी में कटऑफ 212 अंक ही था। इसके बावजूद उन्हें साक्षात्कार के लिए क्वालीफाई नहीं कराया गया। इसकी वजह से वह साक्षात्कार में शामिल भी नहीं हुए। इसके बावजूद उन्हें साक्षात्कार की मार्कशीट मिली है, जिसमें उन्हें 22 अंक मिले हैं। गौर करने वाली बात यह भी है कि आरटीआई के तहत जो मार्कशीट उपलब्ध कराई गई है उसमें अंक हाथ से अंकित हैं। ओम प्रकाश का कहना है कि उन्होंने बुधवार को ही रजिस्टर्ड डाक भेजकर जानकारी मांगी है कि कटऑफ से अधिक नंबर होने के बावजूद उन्हें साक्षात्कार में क्यों शामिल नहीं किया गया। पूर्व में भी आयोग में इस तरह की गलती हो चुकी है तथा एक अभ्यर्थी को पीसीएस के बजाय पीसीएस-जे की मार्कशीट भेज दी गई थी। इसे लेकर प्रतियोगियों में भी नाराजगी है। अवनीश पांडेय आदि का कहना है कि आयोग में आरटीआई को भी मजाक बनाकर रख दिया गया है। 

UPTET 72825 PRT Teacher Vetanmaan Latest News 12 June 2015

UPTET 72825 Teacher vetanmaan Latest News 12 June 2015- UP TET primary Teacher Bharti Trainee will get salary cheque on 16 June 

राज्य सरकार 16 जून को एक कार्यक्रम में लखनऊ मंडल के प्राइमरी स्कूलों के 200 और प्रत्येक जिले के 10-10 प्रशिक्षु शिक्षकों व शिक्षा मित्रों को मानदेय व वेतन का चेक बांटेगी। मुख्यमंत्री कार्यालय से कार्यक्रम की हरी झंडी मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बेसिक शिक्षा निदेशालय ने जिलों को कार्यक्रम के संबंध में दिशानिर्देश दे दिया है। क ार्यक्रम का आयोजन राजधानी के डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के जरिये अखिलेश सरकार प्रदेश में भारी पैमाने पर होने वाली शिक्षकों की भर्ती का राजनीतिक लाभ चाहती है। बता दें प्रदेश में 2017 में विधानसभा का चुनाव होना है। इससे पहले इसी वर्ष पंचायत के चुनाव होने हैं। लिहाजा ऐसे कार्यक्रम के जरिये सरकार समाज को संदेश देना चाहती है कि युवा उनकी प्राथमिकताओं में पहले नंबर हैं। रोजगार देने से लेकर युवाओं को लैपटॉप बांटने तक का काम इस सरकार ने किया है।

UP TET 2014 Exam date Latest News 12 June 2015

UP TET 2014 Exam Latest News 12 June 2015 - NIC has requested additional 2 week time to conduct the exam of UP TET 2014. Date of UP teacher Eligibility Exam will be declared very soon.
राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) एक बार फिर अपने कदम आगे बढ़ाने के बाद ठिठक गई है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी के प्रस्ताव पर शासन की सहमति के बावजूद राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआइसी) ने हाथ खड़े कर दिए हैं। सचिव ने 13 अगस्त को परीक्षा कराने का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन एनआइसी थोड़ा और समय चाहता है। 1एनआइसी का कहना है कि आवेदन मांगने के लिए नया सॉफ्टवेयर तैयार करने में कम से कम एक से डेढ़ हफ्ते का समय लगेगा। फिर सॉफ्टवेयर की दक्षता जांची जाएगी, पूरी प्रक्रिया कम से कम 15 दिन लगेंगे। ऐसे में अब सितंबर में परीक्षा कराने की कवायद शुरू की गई है। ध्यान रहे, एनआइसी की वजह से यह तीसरा मौका है जब परीक्षा नियामक को टीईटी के लिए नये सिरे से प्रस्ताव तैयार करने को जूझना पड़ेगा। गत सप्ताह ही परीक्षा नियामक ने शासन के निर्देश पर 13 अगस्त को टीईटी-2014 कराने का प्रस्ताव भेजा था। इसमें 15 जून तक विज्ञापन जारी करने, जुलाई के प्रथम सप्ताह में ऑनलाइन आवेदन मांगने, 13 अगस्त को परीक्षा कराने और 10 अक्टूबर तक परिणाम घोषित करने की तैयारी थी। इससे पूर्व परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने जुलाई में टीईटी कराने का प्रस्ताव भेजा था लेकिन शासन ने विभिन्न कारणों से इसे संशोधित कर अगस्त में कराने का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिए थे —

UPTET Teacher Bharti News - 80 % जिलो में पैसा ट्रांस्फर करने की प्रक्रिया शुरू

UPTET Teacher Bharti News - 80 % जिलो में पैसा ट्रांस्फर करने की प्रक्रिया शुरू 

नमस्कार मित्रों.......
15 से 20 जून के बीच सभी के
अकॉउंट में आ जायेगा वेतनमान...
80 % जिलो में पैसा ट्रांस्फर करने की प्रक्रिया शुरू हुई........

UP LT Grade 6645 Shikshak Bharti Latest News 08 June 2015 - राजकीय कॉलेजों को मिलेंगे 338 शिक्षक

UP LT Grade 6645 Shikshak Bharti Latest News 08 June 2015 - राजकीय कॉलेजों को मिलेंगे 338 शिक्षक

इलाहाबाद (ब्यूरो)। मंडल के राजकीय इंटर कॉलेजों एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों में जुलाई एलटी ग्रेड के नए शिक्षकों की तैनाती हो जाएगी। मंडल के जिलों इलाहाबाद, कौशांबी, प्रतापगढ़ एवं फतेहपुर में 338 शिक्षकों की चयन प्रक्रिया पूरी करने के बादजांच चल रही है।

जांच प्रक्रिया पूरी होते ही चयनित शिक्षकों को विद्यालय आवंटित कर दिए जाएंगे। संयुक्त शिक्षा निदेशक महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि जांच पूरी होते ही नियुक्ति दे दी जाएगी।