UP Anudeshak Bharti Sambhal Latest Hindi News August 2015 Amar Ujala

 UP Anudeshak Bharti August 2015 Amar Ujala छात्र संख्या घटी तो अनुदेशकों पर कार्रवाई होगी अमर उजाला ब्यूरो संभल।
ऐसे जूनियर हाईस्कूल जहां पर छात्र संख्या 100 से कम हो गई है। उन स्कूलों में नियुक्त अनुदेशकों की सेवाएं समाप्त की जाएंगी। इसके लिए शासनादेश भी जारी किया गया है। 30 सिंतबर 2015 की छात्र संख्या मिलने के बाद ही अनुदेशकों पर कार्रवाई होगी। बेसिक शिक्षा परिषद के जिन स्कूलों में छात्रों की संख्या 100 से अधिक हैं। उन स्कूलों में दो साल पहले अनुदेशकों की नियुक्ति की गई थी। बच्चों को पढ़ाने की एवज में अनुदेशकों को 6000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है। सरकार का मानना है कि यदि अनुदेशक स्कूलों में सही पढ़ा रहे हैं तो बच्चों की संख्या घटने की बजाय बढ़नी चाहिए थी लेकिन कई स्थानों पर ऐसा नहीं हुआ है। शासन ने इसे गंभीरता से लिया है। आदेशों में कहा गया कि जिन स्कूलों में अनुदेशक नियुक्त हैं। उन स्कूलों में बच्चों की संख्या 100 से कम हुई तो अनुदेशक की सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। इसके अलावा जिन स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ी है। उन स्कूलों में नए अनुदेशकों की भर्ती की जाएगी। शासन द्वारा जारी किया गया आदेश मिल गया है। 30 सिंतबर की छात्र संख्या मिलने के बाद ही जानकारी हो सकेगी। किस जूनियर हाईस्कूल में छात्र संख्या घटी है, किसमें बढ़ी है। इसके बाद ही शासनादेश का पालन किया जाएगा। प्रेमचंद यादव, बीएसए संभल।