700 Teacher Samayojan Aided Inter Colleges UP News 25 June 2015 पांच साल बाद शिक्षकों को समायोजित करेगा चयन बोर्ड

700 Teacher Samayojan in Aided Inter Colleges UP News 25 June 2015 पांच साल बाद 700 शिक्षकों को समायोजित करेगा चयन बोर्ड अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड पांच साल बाद चयनित 700 शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में समायोजित करने जा रहा है। उन्हें दूसरे स्कूलों में शिक्षक पद पर नियुक्ति देने के लिए चयन बोर्ड नियमावली बदली जाएगी। बोर्ड की अध्यक्ष अनीता यादव ने प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार को पत्र लिखकर नियमावली जल्द बदलने को कहा है। शासन स्तर पर इसकी कवायद शुरू हो गई है।
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने 2009 व 2010 में सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में प्रशिक्षित शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगा था। इसमें चयनित होने वालों को स्कूलों में जॉइन करने का नियुक्ति पत्र भी दिया गया, लेकिन 700 ऐसे शिक्षक हैं जिन्हें स्कूलों के प्रबंधकों ने जॉइन नहीं कराया। चयनित शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक से लेकर स्कूल प्रबंधन के पास कई बार चक्कर लगाए, फिर भी कुछ नहीं हुआ। कई बार माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड कार्यालय पर धरना भी दिया। हाल ही में इन शिक्षकों ने फिर बोर्ड कार्यालय पर धरना देकर दूसरे स्कूलों में जॉइन कराने की मांग की थी। इसके बाद शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की बैठक में इन शिक्षकों को दूसरे स्कूलों का नियुक्ति पत्र देने के लिए नियमावली बदलने का निर्णय हुआ।