UP Panchayati Raj Vibhag 8000 Samvida Bharti 2015 News

Panchayati Raj Vibhag will recruit 8000 Samvida Samnwayak, Computer operator Accountant and clerk in Panchayati Raj Department.


पंचायती राज विभाग में होंगी 8000 भर्तियां संविदा पर रखे जाएंगे समन्वयक, कंप्यूटर ऑपरेटर अकाउंटेंट और क्लर्क, जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया प्रमोशन से भरे जाएंगे राजस्व निरीक्षक के 1718 पद लखनऊ (ब्यूरो)। सूबे में राजस्व निरीक्षकों के रिक्त पदों पर पदोन्नति की कार्यवाही शुरू हो गई है। जुलाई तक 1,718 राजस्व निरीक्षकों के पद पदोन्नति से भर दिए जाएंगे। परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्त ने इसके लिए राज्य लोकसेवा आयोग को प्रस्ताव भेज दिया है। मौजूदा समय में राजस्व निरीक्षकों के 1,326 पद हैं, जिनमें से 842 पद खाली हैं। इसकी वजह से एक-एक राजस्व निरीक्षक पर कई-कई क्षेत्रों का प्रभार है। नतीजतन राजस्व विवादों का मौके पर निस्तारण नहीं होने से ऐसे मामले बढ़ रहे हैं। इसके मद्देनजर सरकार ने राजस्व निरीक्षक संवर्ग का पुनर्गठन किया और राजस्व निरीक्षक के 1,308 पद सृजित किए। इसके अंतर्गत रजिस्ट्रार कानूनगो के 1,082 व कानूनगो भूमि अध्याप्ति के 57 पदों को भी राजस्व निरीक्षक पदनाम दिया गया। इस तरह सूबे में राजस्व निरीक्षक के कुल 3,773 पद हो गए। अब शासन ने इनमें से रिक्त पदों को पदोन्नति के जरिये भरने की कार्यवाही शुरू करने का फैसला किया है। राजस्व निरीक्षक से प्रस्तावित पदोन्नति से रिक्त होने वाले पद भी पदोन्नति से भरे जाएंगे। रजिस्ट्रार कानूनगो के रूप में सृजित 1,082 पदों में से 249 रिक्त हैं। अब राजस्व निरीक्षक पदनाम पाने के बाद इसे भी पदोन्नति से भरा जा सकेगा।

पद जल्द भरेंगे नायब तहसीलदार के 13500 पदों पर अब लेखपाल भर्ती अमर उजाला ब्यूरो लखनऊ। पंचायतीराज विभाग में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत समन्वयक समेत विभिन्न पदों के लिए संविदा के आधार पर 8000 भर्तियां होंगी। इन भर्तियों के लिए सरकारी एजेंसियों का चयन कर लिया गया है। इन्हें जिलावार संविदा कर्मचारी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी जाएगी। जिला समन्वयक को 25 हजार रुपये और ब्लॉक समन्वयक को 10 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। सूबे में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) पहले केंद्र की मदद से संचालित हो रहा था। अब राज्य सरकार इसे अपने संसाधनों से चला रही है। इसके लिए पंचायती राज विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है। मिशन का उद्देश्य ग्रामीणों में स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूकता पैदा करना है। इसके लिए पंचायतीराज विभाग ने प्रदेश, मंडल, जिला और ब्लॉक स्तर पर समन्वयक के साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, अकाउंटेंट और सहायक क्लर्क के 8000 पदों को संविदा के आधार पर भरने का निर्णय किया है। ये समन्वयक स्वच्छता अभियान के प्रति ग्रामीणों की भागदारी बढ़ाएंगेे। वे शौचालयों के निर्माण की योजना बनाने के साथ ही लोगों को उनका इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करेंगे। वे गांवों में स्वच्छता की स्थिति का ब्यौरा तैयार करने के साथ ही पूरे कार्यक्रम की समीक्षा भी करेंगे।